Wednesday, May 22, 2024
Homeकुचामनसिटीपृथ्वी दिवस: कुचामन डर्मेटोलॉजी क्लिनिक पर मनाया पृथ्वी दिवस

पृथ्वी दिवस: कुचामन डर्मेटोलॉजी क्लिनिक पर मनाया पृथ्वी दिवस

रिपोर्ट - हेमंत जोशी

- विज्ञापन -image description

 कुचामनसिटी पृथ्वी दिवस: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरिता कलवानिया ने बताया की जिस प्रकार चमड़ी का स्वास्थ्य पूरे आंतरिक स्वास्थ्य का प्रतिरूप होता है उसी प्रकार क्लाइमेट परिवर्तन धरती की बीमारी का संकेत है।

- विज्ञापन -image description

यह क्लाइमेट चेंज की बीमारी दिनों दिन बदतर होती जा रही है। इसमें बड़ा रोल सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मिस मैनेजमेंट का है। जिसका अहम भाग प्लास्टिक है। इस साल की पृथ्वी दिवस की थीम प्लैनेट वर्सेज प्लास्टिक है। प्लास्टिक आधुनिक युग का वरदान है पर इसका अंधाधुंध प्रयोग पर्यावरण के लिए गले की फांस बन गया है।

- Advertisement -image description

प्लास्टिक कचरा आधुनिक युग का रक्तबीज है जो खत्म नहीं होता और टूट कर छोटे प्लास्टिक या माइक्रोप्लास्टिक में बदल जाता है। जो हमारी कृषि भूमि को बंजर और हवा पानी को दूषित कर रहा है। आज विश्व में अगर कोई निर्विवाद रूप से सर्वव्यापी है तो वो है प्लास्टिक का कचरा।

आज विश्वभर में कचरे का मुख्य भाग प्लास्टिक है जो लीचेट के रूप में मीथेन बनाता है जो ग्लोबल वार्मिंग में कार्बन डाई ऑक्साइड की अपेक्षा ज्यादा शक्तिशाली और लंबे समय तक बने रहने वाला कारक है।  माइक्रोप्लास्टिक के रूप में ये हमारी खाद्य श्रंखला में शामिल हो चुका है। एक अनुमान के अनुसार एक इंसान हर साल लगभग 250 gms प्लास्टिक खाने पीने द्वारा ग्रहण कर लेता है।  ये मां के दूध, इंसान के खून, दिमाग, प्लासेंटा इत्यादि में जगह बनाता जा रहा है।

वो केंसर, हार्मोनल डिस्टर्बेंस जैसी बीमारियों का कारण बनता है। खुद प्लास्टिक नेचुरली खतम या कम होने में लंबा समय तो लेता ही है, नित्य प्लास्टिक को जलाने से से निकलने वाले वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स , बेंजीन जेसे केंसर कारक तत्व हजारों सालों तक वायु में बने रहते हैं।  पौधरोपण से भी दूर नहीं होते और बारिश के पानी में मिलकर हमारी खाद्य श्रंखला में समाते रहते हैं।

इसका समाधान प्लास्टिक का रिफ्यूज, रिड्यूस,रीयूज, रिसाइकल, अपसाइकल है। जरूरत है प्लास्टिक मैनेजमेंट रूल की अक्षरक्ष पालना की। स्वीडन जैसे देश इसमें अग्रणीय और हमारे लिए प्रेरणादाई है। इस अवसर पर मरीजों को जूट के बेग वितरित किए गए और सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहने की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें – 

Nagaur politics: राज्यमंत्री के क्षेत्र में वोटिंग 16 फीसदी कम फिर भी भाजपा को बड़ी बढ़त की सम्भावना

- Advertisement -image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!