Homeकुचामनसिटीजीएसवी ज्ञान सागर विद्या ने फिर से सीए फाउन्डेशन में सर्वश्रेष्ठ परिणाम...

जीएसवी ज्ञान सागर विद्या ने फिर से सीए फाउन्डेशन में सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जीएसवी ज्ञान सागर विद्या की खुशी बंसल ने सीए फाउन्डेशन में 311 अंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। आईसीएआई द्वारा घोषित सीए फाउन्डेशन की परीक्षा में शहर के ज्ञान सागर विद्या संस्था ने एक बार फिर से सीए फाउन्डेशन परीक्षा में श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए अपना लोहा मनवाया।
शाला निर्देशक मोहित सेठी ने बताया कि छात्रा खुशी बंसल पुत्री द्वारका प्रसाद बंसल ने 311, श्रीनारायण पुत्र प्रभुदयाल तोषणीवाल ने 297, विभांशु पुत्र हजारीलाल ने 293, आयुषी पुत्री दिनेश कुमार मोर ने 280, लक्ष्मी पुत्री सत्यनारायण कुमावत ने 278 अंक प्राप्त किये है। इसकेे साथ ही अश्विनी ने 261, वेदान्त ने 253, अविका ने 251, मोहित शर्मा ने 216, मोहित जैन 205 अंक के साथ सीए फाउन्डेशन में उत्तीर्ण हुए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB


मोहित सेठी ने बताया कि इस वर्ष कुल 15 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया । जिनमें से 10 विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हुई । उन्होने बताया कि संस्था पिछले आठ वर्षो से सीए परीक्षाओं में सफलता के झण्डे लहरा रहा है।

- विज्ञापन -image description


इस अवसर पर स्नेहा गट्टाणी, रवि राजोरिया, प्रदीप जोशी, महेश आसीवाल, दीपिका पटवारी, अन्तिमा अग्रवाल, सोनम, दीपिका अग्रवाल, गजेन्द्र कुमावत, रवि बागडा, मन्जु डोसी, कोमल राठौड, राहुल बागडा आदि ने उपस्थित रहकर बच्चों को आर्शीवाद एवं हौंसला प्रदान किया ।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments