Tuesday, March 31, 2026
Homeनावां शहरनावां में निकली भगवान राम की पालकी

नावां में निकली भगवान राम की पालकी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावां शहर। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में रामोत्सव मनाया जा रहा है। इस खुशी को लेकर लोग भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मंदिरों व घरों में धार्मिक अनुष्ठान कर रहे है।

- विज्ञापन -image description
image description

शहर के व्यास कॉलोनी में प्रीतम सीताराम जोशी की ओर से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे की धुन पर जुलूस में भक्ति से ओतप्रोत गीत बजते रहे। व्यास कॉलोनी से भगवान राम की मूर्ति को पालकी में बैठाकर दर्जनों महिलाएं व पुरुष रवाना हुए। शोभायात्रा तहसील के सामने से मुख्य मार्ग से होते हुए पुराना बस स्टैंड पंहुची।

- विज्ञापन -image description

गौशाला के पास महालक्ष्मी होटल के पीछे भगवान राम को विराजमान कर अभिषेक किया गया। इस दौरान प्रीतम सीताराम जोशी, राजेश जोशी, घनश्याम जोशी, अजय गौड़, घासीलाल सोनी, सुमित कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश छापोला, हेमंत टाक, कमल कुमावत सहित अन्य लोगों ने भगवान राम का अभिषेक कर मंगलकामनाएं की।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!