Homeकुचामनसिटीकांग्रेस सरकार के सभी मनोनयन और नियुक्तियां रद्द 

कांग्रेस सरकार के सभी मनोनयन और नियुक्तियां रद्द 

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। भाजपा की भजनलाल शर्मा की सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय बनाए  गए सभी बोर्ड, निगम, आयोग, टास्क फोर्स, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समितियों और मनोनयन को भंग कर दिया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कांग्रेस सरकार की ओर से नगर निगम, नगर परिषद और पालिकाओं में बनाए गए मनोनीत पार्षद, जिला स्तरीय समितियों के मनोनीत सदस्यों की नियुक्तियां रद्द करने के साथ ही  मनोनीत गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों की सेवाओं को भी समाप्त कर दिया है।

- विज्ञापन -image description

प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। अब सरकार की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही नए सिरे से विभिन्न बोर्ड का गठन व सदस्यों की नियुक्तियां व मनोनयन किया जाएगा। कुचामन नगरपरिषद में भी अब नए मनोनीत पार्षद बनाए जाएंगे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments