Thursday, April 2, 2026
Homeकुचामनसिटीघर के अंदर खड़ी कार में लगी आग

घर के अंदर खड़ी कार में लगी आग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक @ कुचामनसिटी। शहर की कृषि मण्डी रोड़ स्थित एक मकान में खड़ी कार में शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लगने से कार जल गई।

- विज्ञापन -image description
image description

कार मालिक हुसैन लीलगर ने बताया कि उनकी कार मकान के अन्दर स्थित पार्किंग में खड़ी थी। करीब ढाई बजे उनके पिता घर के बाहर आ रहे थे तो, उसे मकान में खड़ी कार में आग की लपटें उठती दिखाई दी। आग लगने की सूचना से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

- विज्ञापन -image description

परिवार के लोगों एवं अन्य सभी पड़ौसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेज होती गई। दूसरी ओर सभी लोग कार में विस्फोट को लेकर भी चिंतित थे लगभग दो घंटे बाद आग बुझ पाई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

पीड़ित हुसैन ने बताया कि उसने सर्वप्रथम नगर परिषद द्वारा संचालित फायर ब्रिगेड कार्यालय पर फोन किया लेकिन फायर ब्रिगेड गाड़ी नागौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए गई हुई थी जिसके कारण उन्होंने पानी का टैंकर भिजवाए।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!