Tuesday, March 31, 2026
Homeनावां शहरखाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो मिठाई व एक किराने की...

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो मिठाई व एक किराने की दुकानें से लिए सैम्पल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कई दुकानों का निरीक्षण कर सुधार के दिए निर्देश

अरुण जोशी @ नावां शहर। खाद्य सुरक्षा के आयुक्त, जिला कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशों पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से शहर में कार्रवाई की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

जिसके तहत बुधवार को तीन मिठाई की दुकानों से सैम्पल लिए गए। इसके साथ ही पुराने बस स्टैंड पर हेमन्त कुमावत की दुकान पर भी कार्यवाही कर सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से जोधपुर मिष्ठान भंडार के गोदाम व उमेश भंडार, शर्मा मिष्ठान भंडार, जय श्री बालाजी कृपा से सैम्पल लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि किराणा व्यापारियों व मिठाई की दुकान संचालकों की ओर से मिलावट करने के चलते लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ता है। इसके लिए समय समय पर सैम्पल लेकर जांच की जाती है।

- विज्ञापन -image description

दीपावली त्यौहार आने वाला है तथा इस समय मावें की खपत अधिक होती है। मावे से बनी मिठाईयों में मिलावट नहीं हो तथा मिलावट खोरी करने वाले लोगों पर कार्रवाई हो इसीलिए सैम्पल लिए जा रहे है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि जांच हेतु लिए गए सैम्पल खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के पश्चात नियुमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मिठाइयों पर लगाना होगा टैग

- Advertisement -ishan

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया की मिठाई की दुकानों पर अब संचालकों को मिठाई का नाम, मूल्य, मिठाई बनने की दिनांक और एक्सपायर होने की दिनांक का टैग लगाना आवश्यक होगा। जिससे ग्राहकों को मिठाई खरीदने में सहूलियत हो सके।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!