Sunday, May 17, 2026
Homeकुचामनसिटीशोरूम से 2 लाख 55 हजार रुपये का बैग उठाकर भाग छुटा...

शोरूम से 2 लाख 55 हजार रुपये का बैग उठाकर भाग छुटा बदमाश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस ने शुरू की तलाश, सीसीटीवी फुटेज भी मिले

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। शहर के डीडवाना रोड पर स्थित महिंद्रा एजेंसी के शोरूम से एक बदमाश ढाई लाख रुपये से भरा बैग उठाकर भाग छुटा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसके आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।


निकटवर्ती ग्राम भांवता निवासी गिरधारी राईका पुत्र नारायण राम राईका ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया कि  13 सितम्बर को 4 बजकर 05 मिनट पर AU-Bank से 2.55,900 रुपये चैक से निकलवाकर बैग मे डालकर महिन्द्रा एजेन्सीज डीडवाना रोड कुचामनसिटी से नई महिन्द्रा पिकअप गाडी लेने गया था।  वहां मैने एजेन्सी के ऑफिस पहुंचकर काउण्टर पर बैग रख दिया था। जो शाम को 4 बजकर 45 मिनट पर एजेन्सी के ऑफिस से चोरी हो गया।

- विज्ञापन -image description
image description

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि लाल रंग की टी शर्ट पहना एक लड़का आता है और बैंग लेकर चला जाता है। बैंग के अन्दर दो लाख पचपन हजार नो सौ रुपये (2,55,900) और मेरा आधार कार्ड, पेनकार्ड आर मेरी पुरानी गाडी जो मैने बेच दी उसके कागज आर ब्रिकी का इकरारनामा था।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!