Thursday, April 30, 2026
Homeकुचामनसिटीगायत्री परिवार की ओर से निकाली गई ऐतिहासिक कलश यात्रा, 51 सौ...

गायत्री परिवार की ओर से निकाली गई ऐतिहासिक कलश यात्रा, 51 सौ महिलाओं ने लिया यात्रा में हिस्सा 

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आगाज

शहर में  कलश यात्रा पर जगह जगह हुई पुष्पवर्षा, केसरिया रंग में रंगा कुचामन शहर

- विज्ञापन -image description
image description

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। शहर में शनिवार को ऐतिहासिक कलश यात्रा निकली गई। यात्रा के दौरान जगह जगह पुष्पवर्षा की गई। पूरा शहर कलश यात्रा को देखने के लिए शामिल हुआ।

- विज्ञापन -image description

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव  के उपलक्ष में हजारों की संख्या में महिलाओं ने शहर में कलश यात्रा निकाली। दोपहर सवा 1 बजे हजारों महिलाओं के द्वारा गायत्री मंदिर ,डूंगरी वाले बालाजी मंदिर , चारभुजा मंदिर पुरानी धान मंडी व अंबे माता मंदिर कांकरिया कॉलोनी से कलश यात्रा शुरू  की गई।

जब शहर के अलग अलग हिस्सों से शुरू हुई यात्राओ का पुराने बस स्टैंड पर संगम हुआ।  यहां का भक्तिमय माहौल देखने लायक रहा। इसके बाद करीब 1 किलोमीटर से अधिक की यह कलश यात्रा शहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर एक साथ होकर स्टेशन होते हुए नर्मदा गार्डन नली के बालाजी पहुंची।

- Advertisement -ishan

इस कलश यात्रा में अलग अलग स्वरूप में बालिकाएं भी शामिल हुई। यात्रा का नेतृत्व भी घोड़ी पर भारत माता बनी देव कन्या ने किया। बैंड बाजों के साथ धार्मिक धुन एवं पुष्पों की वर्षा भी यात्रा का आकर्षण रही। यात्रा के दौरान सजी-धजी ट्रैक्टरों पर देव झांकी का सुंदर व आकर्षक मनोरम दृश्य रहा। सनातन  संस्कृति से जुड़ी राजस्थानी झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।  साफा पहने हुए 70 देवकन्याएं भी यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्रों में केसरिया  साफा बांधे हुए नजर आई।

शहर में जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनो  व समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। शहर में जिस किसी मार्ग से यात्रा निकाली गई। सभी मार्गो में अलग अलग समाज व संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!