Homeकुचामनसिटीरात को हॉस्पिटल से मोबाइल चुराए, दिन में ठेके पर पकड़ा गया...

रात को हॉस्पिटल से मोबाइल चुराए, दिन में ठेके पर पकड़ा गया चोर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक @ कुचामनसिटी।  राजकीय चिकित्सालय कुचामन सिटी में बीती रात को एक चोर ने 2 चिकित्साकर्मियों समेत 2 मरीजो के मोबाइल एक आरोपी चुराकर ले गया। आरोपी के सीसीटीवी के फुटेज वायरल होने के बाद उसे शुक्रवार की दोपहर में एक शराब के ठेके से नशे की हालत में पकड़ लिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में चार मोबाइल चोरी हुए।  जिसमें से मोनिका पारीक नर्सिंग ऑफिसर (N.B.S.U ) का एनबीएसयू से एवम हंसराज वार्ड बॉय ( इमरजेंसी वार्ड ) से व दो मरीजों के मोबाइल भर्ती वार्ड से चोरी किए गए। चोरी की वारदात को करीब रात 3:55 से लेकर 4:10 के बीच में अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिख रहा था। फुटेज वायरल करने के बाद राजकीय चिकित्सालय कुचामन सिटी से आज रात्रि में चोरी हुए चार मोबाइलों को चोरी करने वाले चोर को संयुक्त प्रयास के द्वारा पकड़ लिया गया है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments