Tuesday, May 21, 2024
Homeब्रेकिंग न्यूजभगत बने नागौर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष

भगत बने नागौर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष

- विज्ञापन -image description

धनेशकुमार.मौलासर। नागौर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के परिणाम घोषित कर दिये जाने के बाद नागौर जिले से मनोज भगत युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मनोज भगत डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के निमोद गांव के निवासी है। मनोज भगत पूर्व मे अजमेर से छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव में मनोज भगत ने करीब 4008 वोटों से जीत दर्ज की है।गौरतलब हो कि किसान परिवार से तालुक रखने वाले मनोज भगत हमेशा से ही हँसमुख स्वभाव के युवा चेहरा जो छात्र राजनीति में अपना अहम योगदान रखता है। इन्होंने अपनी निमोद ग्राम पंचायत में भी हमेशा ही सामाजिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भामाशाह व समाजसेवा के रूप में भी इनके परिवार का अहम योगदान है। वही जिलाध्यक्ष भगत ने कहा कि आने वाले समय मे भगत परिवार मजबूती के साथ निमोद ग्राम पंचायत की सेवा के लिये तत्पर है। मनोज भगत के युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनते ही युवाओं में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला। वही मनोज भगत को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही है। वही पूर्व प्रधान जालाराम भाकर ने भी जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुये उनके कार्यो की सरहाना की।

- Advertisement -image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!