Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीगायत्री जयंती पर आदिगौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा...

गायत्री जयंती पर आदिगौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विमल पारीक@कुचामनसिटी

श्री आदि गौड़ विप्र समाज समिति के तत्वधान में
गायत्री जयंती महोत्सव के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

- विज्ञापन -image description
image description

 

विभिन्न सामाजिक संगठन ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का किया स्वागत

- विज्ञापन -image description

शहर की सीकर रोड स्थित माँ गायत्री मंदिर से मंगलवार को गायत्री जयंती महोत्सव के तहत श्री आदि गौड़ विप्र समाज समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ शहर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण करने के बाद गौड़ भवन हॉस्पिटल रोड पर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई। नगर के विभिन्न स्थानों पर भारत विकास परिषद सर्व ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न संगठनों द्वारा छतों से पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में गौड़ बंधु सफेद कुर्ता पायजामा, धोती कुर्ता केसरिया साफा, पीत वस्त्र धारी महिलाएं व बालिकाएं सफेद कुर्ती पहने निकाली गई कलश यात्रा अद्भुत छटा बिखेर रही थीं। मां गायत्री के गीतों तथा मत्रोंच्चार से पूरा कस्बा भकित्मय हो गया। पीत वस्त्र धारी महिलाएं कलशों को सिर पर रख कर यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!