Monday, April 20, 2026
Homeकुचामनसिटीजोधपुर में कार नाले में बही, कुचामन सिटी के व्यापारी और पत्नी...

जोधपुर में कार नाले में बही, कुचामन सिटी के व्यापारी और पत्नी सहित 3 की मौत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जोधपुर में शनिवार को तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में कुचामन सिटी निवासी कपड़ा व्यापारी संपत कुमार लाहोटी और उनकी पत्नी उर्मिलादेवी लाहोटी की मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

वे अपने समधी, जोधपुर के प्लाईवुड कारोबारी हरिप्रकाश भंडारी के साथ राधा रानी मंदिर, दईजर दर्शन को निकले थे। तभी पानी से लबालब पुलिया पर कार फिसलकर नाले में जा गिरी। हादसे में तीनों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, घटना दईजर क्षेत्र में ओटीसी के पास आटिया नाले की पुलिया पर हुई, जहां बारिश के कारण पानी भर गया था। हरिप्रकाश भंडारी (58) निवासी प्रतापनगर (जोधपुर) अपनी कार से अपने समधी संपत कुमार लाहोटी और समधन उर्मिलादेवी को लेकर मंदिर दर्शन को जा रहे थे।

कार में चौथे यात्री के रूप में सुरज मानधना (70) भी मौजूद थे। पानी के तेज बहाव और रास्ता साफ न दिखने के कारण भंडारी की कार पुलिया से फिसलकर सीधे बहाव में जा गिरी।

- Advertisement -ishan

तीनों की डूबने से मौत, एक महिला बचाई गई

हादसे में हरिप्रकाश भंडारी, संपत कुमार लाहोटी और उर्मिलादेवी लाहोटी की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। वहीं सुरज मानधना को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने तीनों शवों को बाहर निकाला।

लाहोटी दंपती दोहिते के जन्मदिन पर पहुंचे थे। वहां से राधा रानी मंदिर दर्शन का कार्यक्रम बना। लेकिन बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि परिवार के तीन सदस्य एक साथ काल के गाल में समा गए।

परबतसर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस और कारों की भिड़ंत में 4 की मौत, बच्ची व महिला गंभीर घायल

नावां सिटी: रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से परेशान आमजन व नमक उद्यमी

गैंगस्टर आनंदपाल सिंह पर बनी फिल्म टाइगर ऑफ राजस्थान कल होगी रिलीज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!