Monday, March 30, 2026
Homeडीडवानाजनगणना 2027 के लिए डीडवाना-कुचामन में अधिकारियों को डिजिटल प्रशिक्षण

जनगणना 2027 के लिए डीडवाना-कुचामन में अधिकारियों को डिजिटल प्रशिक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. जनगणना 2027 के सफल आयोजन के लिए डीडवाना-कुचामन जिले में चार्ज स्तर के अधिकारियों (तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी), सहायक चार्ज स्तर के अधिकारियों (नायब तहसीलदार) एवं चार्ज स्तर के नियमित कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को जिला कलक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने पर्यवेक्षण किया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना 2027 का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण शुद्धता के साथ संपादित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना पूर्णतः पेपरलेस एवं डिजिटल होगी। जिसके लिए सभी स्तरों के अधिकारियों एवं जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है, ताकि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न किया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मोहनलाल खटनावलिया ने कहा कि जनगणना देश के विकास का आधार होती है। इसलिए सभी जनगणना कर्मियों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।

- Advertisement -ishan

स्थानीय स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक बाबूलाल ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार से स्थानीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बुधवार को जनगणना निदेशालय, भारत सरकार, जयपुर के सहायक निदेशक वाई.पी. वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा पीपीटी के माध्यम से CMMS पोर्टल, HLBC वेब एप्लिकेशन एवं HLO मोबाइल ऐप से संबंधित गहन एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। वहीं सोमवार को जनगणना निदेशालय जयपुर से डी.आर. गांधी एवं सतीश बसंतदानी द्वारा भी जनगणना से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर पर गठित जनगणना सेल के अधिकारी, सहायक अधिकारी तथा प्रत्येक चार्ज कार्यालय से नियुक्त जनगणना लिपिक एवं नियमित सहायक उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में जिला पत्रकार भवन हेतु भूमि आवंटन की मांग, प्रभारी सचिव को सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!