Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीखाटूश्यामजी मंदिर के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को लॉरेंस गैंग की धमकी,...

खाटूश्यामजी मंदिर के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को लॉरेंस गैंग की धमकी, पिछले साल गैंगस्टरों ने करवाई थी कुचामन के व्यापारी की हत्या

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

राजस्थान में गैंगस्टरों द्वारा व्यापारियों को धमकाने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले साल एक व्यापारी की हत्या से शुरू हुआ यह डर का माहौल इस साल की शुरुआत में भी थमता नजर नहीं आ रहा।

- विज्ञापन -image description
image description

ताजा मामला खाटूश्यामजी से सामने आया है। जहां मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह के बेटे और होटल संचालक मानवेंद्र सिंह चौहान को लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से 3 करोड़ रुपए की फिरौती और जान से मारने की धमकी दी गई है।

- विज्ञापन -image description

4 जनवरी को विदेशी नंबरों से आए व्हाट्सएप कॉल में कॉलर ने खुद को गैंग का हरि बॉक्सर बताते हुए रकम नहीं देने पर गोलियों और ग्रेनेड बम से हत्या की धमकी दी। इस पर मानवेंद्र सिंह चौहान ने खाटूश्यामजी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने संगठित अपराध सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी इंस्पेक्टर पवन कुमार चौबे के अनुसार विदेशी नंबरों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

पिछले साल की बड़ी वारदात भी याद

गौरतलब है कि पिछले साल 7 अक्टूबर को कुचामन सिटी के व्यापारी रमेश रुलानिया की हत्या फिरौती न देने पर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग द्वारा करवाई गई थी। हालांकि हत्या में शामिल बदमाश गिरफ्तार हो गए। लेकिन गैंग के सरगना आज भी विदेश में बैठकर व्हाट्सएप कॉल के जरिए व्यापारियों को धमकाते आ रहे हैं।

- Advertisement -ishan

व्यापारी अभी भी डर में, सुरक्षा पर सवाल

कुचामन, सीकर, जयपुर या राजस्थान का कोई भी जिला हो। इन गैंगस्टरों की व्यापारियों और हाई-प्रोफाइल लोगों को धमकाने तथा गंभीर वारदातों को अंजाम देने तक पूरी पकड़ बनी हुई है।

इस नई धमकी ने साफ कर दिया है कि लॉरेंस गैंग हो या गोदारा गैंग दोनों लगातार राजस्थान के व्यापारियों को टारगेट कर रहे हैं। ग्रेनेड से उड़ाने जैसी धमकी यह बताने के लिए काफी है कि गैंगस्टरों को कानून-व्यवस्था का कोई खौफ नहीं है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस तैयारी कर पाएगा या नहीं।

कुचामन सिटी: चमत्कारी कछुआ बताकर लोगों से ठगी करने वाली गैंग गिरफ्तार, 5 आरोपी पकड़े, बोलेरो-कैंपर सहित 15 वाहन जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!