कुचामन सिटी. डीडवाना-कुचामन जिले की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर बुधवार शाम कुचामन सिटी थाना पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों ने एसपी का अभिनंदन किया।

थाने में पहुंचते ही एसपी तोमर ने सबसे पहले पानी की प्याऊ का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके पश्चात शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने माला, साफा व दुपट्टा पहनाकर एसपी का स्वागत किया।
इस अवसर पर सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

एसपी ऋचा तोमर ने कही ये बातें
पुलिस अधीक्षक तोमर ने कहा कि नया जिला होने के कारण संसाधनों की अभी कमी है। जिले में यदि 1400 पुलिसकर्मियों की आवश्यकता है तो उसमें फिलहाल 500 से 600 स्टाफ की कमी बनी हुई है।
त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर ट्रैफिक व्यवस्था व शांति बनाए रखने में जनता की भागीदारी जरूरी बताते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि –
“ यूथ और सीएलजी सदस्य त्योहारों के समय 1-2 घंटे ट्रैफिक को रेगुलेट करने जैसे कार्यों में पुलिस का सहयोग करें। इससे पब्लिक और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और विश्वास भी बढ़ेगा।”
सीएलजी सदस्य सुशीला चौहान ने आटा-साटा विवाह प्रणाली को समाज के लिए घातक बताते हुए इसे रोकने की आवश्यकता जताई। वहीं बरखा जैन ने शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।
राजकुमार गौड़ ने अहिंसा सर्किल पर पूर्व में बनी पुलिस चौकी को नगर परिषद द्वारा हटाए जाने की बात उठाते हुए उसे पुनः स्थापित करने की मांग की।
बैठक में साइबर थाना खोलने, कुचामन थाना क्षेत्र में पुलिस नफरी बढ़ाने व थार जैसी बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर सख्ती की मांगें भी रखी गईं।
इस मौके पर कुचामन एएसपी नेमीचंद खारिया, सीओ अरविंद विश्नोई व थानाधिकारी सतपाल चौधरी मौजूद रहे।
वीआईपी ट्रेड घोटाले का मास्टरमाइंड निकला कुचामन निवासी धीरज गट्टाणी
Breaking: नाकाबंदी देखकर पुलिस की गाड़ी के मारी टक्कर, नावां पुलिस ने पकड़े हार्डकोर बदमाश
सीसीटीवी में कैद हुई महिला चोर, कुचामन सिटी में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना






