Homeपरबतसरब्राह्मण महासभा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन कल

ब्राह्मण महासभा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन कल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सम्मान समारोह भी होगा आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पूनमचंद शर्मा. परबतसर। राजस्थान ब्राहमण महासभा खंड परबतसर द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन रविवार को किया जाएगा। ब्राह्मण महासभा खंड परबतसर के अध्यक्ष नरेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि शहर के दधिमती चौक मंदिर से शोभा यात्रा का आयोजन शाम 3.15 बजे किया जाएगा। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बोहरों के पास स्थित दाधीच वाटिका पहुंचेगी। जहां समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के साथ-साथ समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का भी सम्मान किया जाएगा। शोभायात्रा में परबतसर तहसील क्षेत्र के सभी विप्र बंधुओ से सम्मिलित होने का आह्वान किया गया है। शोभायात्रा का विशेष आकर्षण भगवान परशुरामजी की जीवंत झांकियां रहेगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments