नावां शहर. शहर के गौरज चौक में शनिवार शाम कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया।

घायल युवक की पहचान राधेश्याम माली पुत्र रामेश्वर माली के रूप में हुई है। मारपीट के बाद उनके पुत्र सहित अन्य लोग उन्हें नावां के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।







