डीडवाना-कुचामन जिला परिषद में आज हुए उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हितेश्वर कुमार ने जीत दर्ज की।

हितेश्वर कुमार को 22 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी महेंद्र चौधरी को 13 वोट प्राप्त हुए।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने कांग्रेस प्रत्याशी हितेश्वर कुमार को समर्थन दिया। मतदान के दौरान आरएलपी के 9 सदस्यों में से 8 ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया, जबकि 1 वोट भाजपा प्रत्याशी महेंद्र चौधरी को गया।
कल जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा के बुधाराम विजयी रहे थे। उस चुनाव में आरएलपी के दो सदस्यों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने से भाजपा को फायदा मिला था और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

डीडवाना-कुचामन में आज उप जिला प्रमुख चुनाव, कल होंगे प्रधान चुनाव







