Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में बढ़ी सर्दी, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंचा

कुचामन सिटी में बढ़ी सर्दी, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंचा

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज काफी ठंडा रहा। तापमान में गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय सर्दी का असर बढ़ गया है।

- विज्ञापन -image description

हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन इसके बावजूद तापमान अपेक्षाकृत कम बना रहा।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना-कुचामन में जिला प्रमुख व पंचायत समितियों के प्रधान चुनाव के लिए दिशा-निर्देश जारी

शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है तथा लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।

- Advertisement -ishan

राजस्थान मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जबकि राज्य के अधिकांश अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जो सामान्य के आसपास माना जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार – राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 10 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रह सकता है।

कुचामन सिटी: लगातार हादसों को देखते हुए नगर परिषद ने बनवाए स्पीड ब्रेकर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments