डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए आज मतदान जारी है। कुचामन सिटी, डीडवाना और लाडनूं पंचायत समिति में 27-27 सदस्य पदों, जबकि मौलासर पंचायत समिति में 23 सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।


कुचामन सिटी पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान के लिए 170 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। बुजुर्ग व युवा मतदाताओं के साथ-साथ पहली बार वोट डालने वाले जेन-ज़ी मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा है –
- डीडवाना पंचायत समिति : 12.79%
- कुचामन सिटी पंचायत समिति : 15.99%
- लाडनूं पंचायत समिति : 15.24%
- मौलासर पंचायत समिति : 13.27%
चारों पंचायत समितियों में औसत मतदान प्रतिशत 14.38 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
जिले की इन चारों पंचायत समितियों में आज करीब 6 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रारंभिक घंटों में ही मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला और कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं।
कुचामन सिटी में खांडल विप्र समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न







