Homeकुचामनसिटीकुचामन पंचायत चुनाव: 14 नवंबर को मतदान, प्रचार-प्रसार जोरों पर; पूर्व प्रधान...

कुचामन पंचायत चुनाव: 14 नवंबर को मतदान, प्रचार-प्रसार जोरों पर; पूर्व प्रधान सविता चौधरी फिर मैदान में

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। गांव-गांव में चुनावी प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा है और प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

- विज्ञापन -image description

इसी क्रम में बुधवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी कुचामन पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुडील पहुंचीं, जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

- विज्ञापन -image description

सभा में राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, धोद विधायक गोरधन वर्मा, जिला प्रभारी सोमकांत शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निकिता राठौड़, चुनाव प्रभारी ईश्वर सिंह तथा जिला परिषद प्रत्याशी भंवर कंवर सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर को मतदान होगा, जबकि पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी। वहीं चुनावी किस्मत का अंतिम फैसला 20 नवंबर को मतगणना के साथ सामने आएगा।

- Advertisement -ishan

इसी बीच दीपपुरा क्षेत्र से सविता चौधरी ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है। सविता चौधरी राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी की पुत्री हैं और इससे पहले कुचामन पंचायत समिति की प्रधान भी रह चुकी हैं।

सविता चौधरी के चुनाव मैदान में उतरने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कुचामन पंचायत समिति में इस बार 27 वार्डों में पंचायत समिति सदस्य और 5 वार्डों में जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव कराया जाएगा। वहीं कुचामन क्षेत्र की कुल 41 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए चुनाव होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना के अनुसार –

डीडवाना-कुचामन जिले की चारों पंचायत समितियों में कुल 542 नामांकन प्राप्त हुए थे। संवीक्षा के दौरान 68 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए, जबकि 19 आवेदन पत्रों में विसंगतियां पाई गईं। मान्य 455 उम्मीदवारों में से 75 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया, जिसके बाद अब कुल 380 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

पंचायत समितिवार उम्मीदवारों की बात करें तो लाडनूं में सबसे अधिक 103 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा कुचामन सिटी में 97, डीडवाना में 94 और मौलासर में 86 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पार्टीवार स्थिति पर नजर डालें तो कांग्रेस के 103, भाजपा के 102, आरएलपी के 92 तथा निर्दलीय एवं अन्य दलों के 80 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा माकपा के 2 और बसपा का 1 प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में है।

कुचामन सिटी में खांडल विप्र समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments