नावां सिटी. पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत पांचोता से महेन्द्र सिंह ने सरपंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

महेन्द्र सिंह इस वर्ष दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका ग्राम पंचायत पांचोता में सरपंच के रूप में कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनके कार्यकाल को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

वहीं, ग्राम पंचायत जाब्दीनगर से रामेश्वर रणवा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए जनसंपर्क में जुट गए हैं।
नावां: मीठड़ी में सरपंच पद के लिए लोकेन्द्र सिंह ने भरा नामांकन, रैली में उमड़े सैकड़ों ग्रामीण







