कुचामन पंचायत समिति चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। सुबह से ही मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभा रहे हैं।

इस बीच नावां विधायक एवं राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी अपने परिवार के साथ वार्ड संख्या 14 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उगरपुरा में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पुत्री पूर्व प्रधान सविता चौधरी, पत्नी, पुत्र तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा है –
• डीडवाना पंचायत समिति : 36.57%
• कुचामन सिटी पंचायत समिति : 38.11%

• लाडनूं पंचायत समिति : 32.42%
• मौलासर पंचायत समिति : 35.92%
दोपहर 1 बजे तक डीडवाना-कुचामन जिले में कुल 37.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
कुचामन सहित चारों पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 14.38% मतदान







