कुचामन सिटी. पारीक समाज की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह समाज अध्यक्ष भंवरलाल पारीक की अध्यक्षता में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

समारोह में समाज के विकास, सामाजिक एकता, सामूहिक विवाह सम्मेलन तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समाजहित में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। कमलकुमार पुरोहित ने पारीक भवन में सोलर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे भवन में बिजली की बचत हो सके तथा समाज को आर्थिक लाभ प्राप्त हो। वहीं कृष्ण व्यास ने फुलड़िया दूज पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिससे समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा को बढ़ावा मिले।
प्रतिभा सम्मान समारोह
इसी क्रम में विजय पारीक ने प्रस्ताव रखा कि समाज के जिन युवाओं का राजकीय सेवा में चयन होता है तथा जिन विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जाते हैं, उन्हें तहसील स्तर पर सम्मानित किया जाए। इससे समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा तथा अन्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। तीनों प्रस्तावों को उपस्थित समाज बंधुओं ने करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

समारोह में समाज के बंधु सपरिवार उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुरेश पारीक, शिक्षाविद् मधुसूदन पुरोहित, जितेंद्र पारीक, शंकरलाल पारीक, चंपलाल पांडिया, सांवरमल पारीक, नरेंद्र पारीक, एडवोकेट ओमप्रकाश पारीक, राकेश पारीक, अंकुर पारीक, लक्ष्मीनारायण पारीक, पवन कुमार पुरोहित, कमलकुमार पुरोहित, अशोक तिवाड़ी, दिलीप पांडिया, हेमंत व्यास, सुशील पारीक, कैलाश पारीक, मधुसूदन पारीक, महेश पारीक, सुखदेव पारीक, हरिशंकर पारीक, पुखराज पारीक, सोहनलाल पारीक, मुकेश जोशी, विजय पुरोहित एवं पुरुषोत्तम पुरोहित सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की उपस्थिति भी सराहनीय रही, जिसमें छोटी देवी, गीता पारीक, सुनीता, साक्षी पारीक, रेखा पारीक, नेहा पारीक, मोनिका पारीक एवं पार्वती पारीक शामिल रहीं।
समारोह में एडवोकेट ओमप्रकाश पारीक ने समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग, सामाजिक विकास एवं भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पधारे सभी समाजबंधुओं का समाज अध्यक्ष भंवरलाल पारीक ने आभार व्यक्त करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। स्नेहपूर्ण वातावरण में समारोह का समापन हुआ।
कुचामन सिटी पंचायत समिति की 41 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 23.44% वोटिंग







