Homeकुचामनसिटीनावां में तीसरे चरण और कुचामन में चौथे चरण में होंगे इलेक्शन,...

नावां में तीसरे चरण और कुचामन में चौथे चरण में होंगे इलेक्शन, राजस्थान पंचायतीराज चुनाव का पूरा कार्यक्रम जारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

राजस्थान:राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

वहीं पंच और सरपंच के चुनाव भी चार चरणों में होंगे। नावां क्षेत्र में तीसरे चरण तथा कुचामन क्षेत्र में चौथे चरण में चुनाव होंगे।

- विज्ञापन -image description

जिला परिषद सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम

जिला परिषद सदस्यों के लिए अधिसूचना 8 अक्टूबर 2026 को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। नाम वापसी 15 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक की जा सकेगी। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चार चरणों में

प्रथम चरण

  • अधिसूचना: 8 अक्टूबर 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर, अपराह्न 3 बजे तक
  • नामांकन पत्रों की जांच: 14 अक्टूबर
  • नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन: 15 अक्टूबर
  • मतदान: 23 अक्टूबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

द्वितीय चरण

  • अधिसूचना: 13 अक्टूबर 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर, अपराह्न 3 बजे तक
  • जांच: 17 अक्टूबर
  • नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन: 19 अक्टूबर
  • मतदान: 29 अक्टूबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

तृतीय चरण

  • अधिसूचना: 19 अक्टूबर 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर, अपराह्न 3 बजे तक
  • जांच: 24 अक्टूबर
  • नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन: 26 अक्टूबर
  • मतदान: 4 नवंबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

चतुर्थ चरण

  • अधिसूचना: 31 अक्टूबर 2026
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 4 नवंबर, अपराह्न 3 बजे तक
  • जांच: 5 नवंबर
  • नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन: 6 नवंबर
  • मतदान: 14 नवंबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

पंच और सरपंच के चुनाव का पूरा कार्यक्रम

प्रथम चरण

  • अधिसूचना: 8 अक्टूबर
  • नामांकन: 24 अक्टूबर, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
  • जांच, नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन: 24 अक्टूबर
  • मतदान: 25 अक्टूबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • मतगणना: 25 अक्टूबर, मतदान के तुरंत बाद
  • उपसरपंच चुनाव: 26 अक्टूबर

द्वितीय चरण

  • अधिसूचना: 13 अक्टूबर
  • नामांकन: 30 अक्टूबर, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
  • जांच, नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन: 30 अक्टूबर
  • मतदान: 31 अक्टूबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • मतगणना: 31 अक्टूबर, मतदान के तुरंत बाद
  • उपसरपंच चुनाव: 1 नवंबर

तृतीय चरण

  • अधिसूचना: 19 अक्टूबर
  • नामांकन: 5 नवंबर, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
  • जांच, नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन: 5 नवंबर
  • मतदान: 6 नवंबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • मतगणना: 6 नवंबर, मतदान के तुरंत बाद
  • उपसरपंच चुनाव: 7 नवंबर

चतुर्थ चरण

  • अधिसूचना: 31 अक्टूबर
  • नामांकन: 15 नवंबर, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
  • जांच, नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन: 15 नवंबर
  • मतदान: 16 नवंबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • मतगणना: 16 नवंबर, मतदान के तुरंत बाद
  • उपसरपंच चुनाव: 17 नवंबर

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतदान की तारीखें

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में मतदान होगा। प्रथम चरण में 23 अक्टूबर, द्वितीय चरण में 29 अक्टूबर, तृतीय चरण में 4 नवंबर और चतुर्थ चरण में 14 नवंबर 2026 को मतदान होगा। सभी चरणों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

- Advertisement -ishan

20 नवंबर को होगी मतगणना

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के सभी चरणों की मतगणना 20 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से होगी।

इसके बाद पंचायत समितियों के प्रधान का चुनाव 25 नवंबर, उप प्रधान का चुनाव 26 नवंबर, जिला प्रमुख का चुनाव 27 नवंबर तथा उप जिला प्रमुख का चुनाव 28 नवंबर 2026 को होगा।

कुचामन में 4 अक्टूबर से गूंजेगा 5180वीं अग्रसेन जयंती महोत्सव का उल्लास, ध्वजारोहण से होगा भव्य शुभारंभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments