कुचामन सिटी. सशक्त बालिका-सुरक्षित समाज सप्ताह के तहत बालिकाओं को शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक गौरव चौधरी के निर्देशन में शुक्रवार को सुरजी देवी काबरा राजकीय कन्या विद्यालय, कुचामन सिटी में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक सुपरवाइजर महिला अधिकारिता डॉ. अंजु सैनी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना, कालीबाई भील महिला संबल उड़ान योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति कौशल समर्थन योजना के तहत किए जाने वाले RS-CIT, RS-CFA, RS-CSEP कोर्स इत्यादि की जानकारी प्रदान की।

बताया कि किस तरह से बालिकाएं इन योजनाओं का लाभ ले सकती हैं और अपने आसपास की अन्य बालिकाओं को भी इन योजनाओं के बारे में जागरूक कर सकती हैं।
इस दौरान पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केंद्र की प्रबंधक राजेश्वरी ने भी बालिकाओं को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा माहवारी स्वच्छता संबंधित जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल खोखर ने भी छात्राओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और उनके लाभ के बारे में बालिकाओं को बताया और कहा कि वे सजग और सचेत रहकर अपने हित के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लें और अपने आसपास के लोगों को भी लाभ दिलाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन लाल, अध्यापक-अध्यापिकाओं, महिला अधिकारिता विभाग के ब्लॉक स्तर पर कार्यरत सुपरवाइजर महिला अधिकारिता एवं महिला कार्मिक, पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केंद्र के कार्मिक तथा छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी को बाल विवाह रोकथाम की जानकारी दी गई एवं बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।
कुचामन सिटी में दीपावली को लेकर पटाखा दुकानों का निरीक्षण, कलक्टर ने 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट







