कुचामन सिटी. नगर परिषद के तत्वावधान में 20 अक्टूबर 2026 को ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे श्री रघुनाथजी महाराज के मंदिर से भव्य शोभायात्रा रवाना होगी। इसमें भगवान की सवारी (रेवाड़ी), ऊंट, घोड़े, हाथी, गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा पारंपरिक मार्ग से होते हुए शाम 5 बजे मेला स्थल पहुंचेगी।
इसके बाद नगर परिषद स्टेडियम खारड़ा मैदान, कुचामन सिटी में मेला एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां 51 फीट ऊंचे रावण तथा 31-31 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

नगर परिषद की ओर से कुचामन नगरवासियों, श्रद्धालुओं एवं प्रबुद्धजनों को शोभायात्रा और मेला ग्राउंड में सादर आमंत्रित किया गया है।
कुचामन सिटी में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ निकला RSS का पथ संचलन







