कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर को 48वां मासिक निःशुल्क हड्डी रोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

गुणमाला देवी, स्व. कमल कुमार पाण्ड्या के सौजन्य से आयोजित शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगेगा।

शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर के हड्डी रोग, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन मरीजों को परामर्श देंगे।
संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं सुरेश जैन ने बताया कि शिविर के संयोजक वीर सोहनलाल वर्मा, वीर राजेंद्र तालापा, वीर सुरेश गोड, वीर जीवण सिंह, वीर संदीप पांड्या एवं वीर गोरधन मालवीय रहेंगे।

वीर अशोक अजमेरा एवं सुरेंद्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि चिकित्सक की सलाह पर मरीजों की खून संबंधी जांच एवं एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे तथा उचित परामर्श दिया जाएगा। वीर अजित पहाड़िया एवं वीर तेजकुमार बड़जात्या के अनुसार शिविर स्थल पर रविवार सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
वीर सुभाष पहाड़िया ने शिविर का लाभ लेने की अपील की।






