Homeनावां शहरनावां में मतदान के बीच EVM खराब, करीब एक घंटे तक बंद...

नावां में मतदान के बीच EVM खराब, करीब एक घंटे तक बंद रहा मतदान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को नावां नगर पालिका क्षेत्र में मतदान जारी है। बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए पहुंच रहे हैं, हालांकि तकनीकी खामियां सुबह से ही नजर आ गईं, जब एक EVM बंद पड़ गई और लोगों को इंतजार करना पड़ा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

दरअसल, वार्ड नंबर 3 में EVM मशीन करीब एक घंटे तक बंद रहने से मतदान प्रभावित रहा, जिसके चलते मतदान केंद्र पर पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में नई EVM मशीन लगाए जाने के बाद मतदान दोबारा शुरू कराया गया।

- विज्ञापन -image description

नावां नगर पालिका क्षेत्र में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर पालिका के वार्डों में मतदान के लिए कुल 25 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में 93 प्रत्याशी हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज मतदाता अपने मताधिकार से करेंगे।

- Advertisement -ishan

मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। तहसीलदार कुलदीप भाटी ने मतदान केंद्रों का जायजा लेते हुए मतदान केंद्रों से 200 मीटर की परिधि से जुड़े नियमों की पालना सुनिश्चित करवाई।

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल नेहरा ने भी नावां के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुचामन में प्रत्याशियों की शिफ्टिंग से सियासी हलचल, पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments