नावां में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत कार चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सामने से आ रहे डंपर की टक्कर से कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार लोगों के शव फंस गए।
जानकारी के अनुसार – कांसेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ANM तुलसी (45) अपने पति लक्ष्मण सिंह (46) और बेटी शीतल (22) के साथ कार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक रामाकिशन समेत चारों लोगों की मौत हो गई।

शवों को निकालने में हुई मुश्किल
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला।
इसके बाद नावां उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, पुलिस ने डंपर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह परिवार मीठड़ी के पास स्थित पालड़ी गांव में किराए के मकान में रहता था।







