Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन: चुनाव में जीत के बाद नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस, कलक्टर...

डीडवाना-कुचामन: चुनाव में जीत के बाद नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस, कलक्टर ने लगाई पाबंदी, सख्त कार्रवाई के आदेश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: चुनावी नतीजों से पहले पार्टियां जीत के समीकरण साधने में जुटी हैं और प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी कर रही हैं। इसी बीच, जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन में 1,04,007 लोगों ने डाले वोट, अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टियां कर रही बाड़ाबंदी

- विज्ञापन -image description

यानी 14 तारीख को परिणाम आने के बाद कोई भी प्रत्याशी अपनी जीत का जुलूस नहीं निकालेगा। वहीं, 21 तारीख को अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद भी डीडवाना-कुचामन जिले में किसी भी पार्टी द्वारा जीत का जश्न विजय जुलूस निकालकर नहीं मनाया जाएगा। इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कुचामन सिटी: प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर संपर्क बैठक, 14 सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन

- Advertisement -ishan

दरअसल, डीडवाना-कुचामन जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अवधेश मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों, अध्यक्षों या उपाध्यक्षों द्वारा किसी भी प्रकार का विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों की अवहेलना या उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कुचामन सिटी: भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर स्वतः हुई जलधारा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments