कुचामन सिटी. कुमावत विकास समिति के तत्वावधान में देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं।
इसी क्रम में बुधवार को समिति सदस्यों की मौजूदगी में 2 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके साथ ही सम्मेलन के लिए अब तक कुल 11 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है।

इस अवसर पर समिति सदस्य मनोज कुशमीवाल, कन्हैयालाल सालड़ीवाल, बाबूलाल जायलवाल एवं रामनारायण जायलवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष राजकुमार फौजी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक समाजबंधु पूजा ई-मित्र, भोमराज के स्कूल के सामने, स्टेशन रोड, कुचामन सिटी पर पहुंचकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

उन्होंने समाजबंधुओं से अपील की कि देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर अपने बच्चों का विवाह करने वाले परिवार समय रहते रजिस्ट्रेशन करवाएं।
कुचामन नगर परिषद चुनाव: अब बागियों को बैठाने के हथकंडे अपना रही हैं पार्टियां







