Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: खाण्डल विप्र समाज की सामूहिक गोठ में 1180 समाजबंधुओं ने...

कुचामन सिटी: खाण्डल विप्र समाज की सामूहिक गोठ में 1180 समाजबंधुओं ने लिया भाग, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. स्थानीय बारात भवन में 6 सितंबर को खाण्डल विप्र समाज की सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चले कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बच्चों, जैन जी एवं महिला मंडल के लिए विभिन्न मनोरंजनात्मक खेल आयोजित किए गए। साथ ही दोनों समय भोजन की व्यवस्था भी रही।

- विज्ञापन -image description

समाज अध्यक्ष मांगीलाल गोवला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ महिला एवं पुरुषों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम समाज में श्रद्धा, सेवा और संगठन की भावना को मजबूत करने वाला रहा। कार्यक्रम में 90 वर्ष की आयु के सबसे वरिष्ठ जन रामनिवास माटोलिया एवं सुबोध कुमार का विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रद्युम्न बढाढरा ने किया। आयोजन में खाण्डल विप्र समाज की कार्यकारिणी, महिला मंडल, नवयुवक मंडल सहित समाज के लगभग 1180 महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया।

- Advertisement -ishan

नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रमोद माटोलिया एवं उपमंत्री तथा निर्वाचन अधिकारी प्रमोद परवाल की उपस्थिति में नवयुवक मंडल का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। इसमें गौरांग पीपलवा को अध्यक्ष, शुभम रिणवा को उपाध्यक्ष, विजय काछवाल को मंत्री, नवीन पीपलवा को कोषाध्यक्ष तथा गोपाल रिणवा को उपमंत्री चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों का भी गठन किया गया।

कुचामन सिटी: राधेश्याम कांसोटिया बने समता सैनिक दल के जिलाध्यक्ष

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments