Homeकुचामनसिटीकुचामन में कांग्रेस ही कांग्रेस से हारी, हेमराज चावला ने की भीतरघात...

कुचामन में कांग्रेस ही कांग्रेस से हारी, हेमराज चावला ने की भीतरघात करने वालों पर कार्रवाई की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर निकाय चुनाव 2026 में कुचामन नगर परिषद में कांग्रेस की हार को लेकर पूर्व उपसभापति हेमराज चावला ने संगठन, चुनाव कोर कमेटी और प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

उन्होंने कहा कि कुचामन में कांग्रेस भाजपा से नहीं, बल्कि कांग्रेस से हारी है। चावला ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए संबंधित कमेटियों को भंग करने और पदाधिकारियों के इस्तीफे की मांग की है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल, पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी के कार्यकाल और नगर परिषद के पिछले कांग्रेस बोर्ड में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों के कारण कुचामन में पार्टी के लिए अनुकूल माहौल था। इसके बावजूद संगठन, चुनाव कोर कमेटी, प्रत्याशी चयन समिति और वार्ड प्रभारी व पर्यवेक्षक टीम ने धरातल पर वास्तविक जनाधार वाले नेताओं की अनदेखी की। संभावित प्रत्याशियों की रिपोर्ट के आधार पर टिकट दिए गए, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ।

चावला के अनुसार – कई वार्डों में लोगों को प्रत्याशी बनने का मौखिक आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में उन्हें समझाने या चुनाव से बैठाने का प्रयास नहीं किया गया। इसके परिणामस्वरूप कई लोग कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय या अन्य दलों के प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गए।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: ज्यादा वार्डों में जीत के बाद भी हारी कांग्रेस, महेंद्र चौधरी मतगणना से पहले ही निकले

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 2, 9, 10, 12, 42 और 45 में कांग्रेस पदाधिकारियों के आश्वासन पर बागी प्रत्याशी खड़े हुए। संगठन और चुनाव कमेटी ने उन्हें मनाने की गंभीर कोशिश नहीं की। कई स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच भीतरघात हुआ और एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने की स्थिति बनी रही।

कुचामन में सभापति-उपसभापति दोनों भाजपा के, विजय जुलूस में नाचे मंत्री विजय सिंह

मामूली अंतर से हारे कई प्रत्याशी

चावला ने कहा कि इन कारणों से छह-सात कांग्रेस प्रत्याशी 10 से 40 मतों के मामूली अंतर से हार गए। यदि ऐसा नहीं होता तो कुचामन नगर परिषद में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल सकता था। उन्होंने दोहराया कि भाजपा ने कांग्रेस को नहीं हराया, बल्कि कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के कारण पार्टी पराजित हुई।

पदाधिकारियों के इस्तीफे और अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग

उन्होंने क्षेत्रीय कांग्रेस संगठन और चुनाव कोर कमेटी के पदाधिकारियों से इस्तीफे की मांग की। साथ ही पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत और प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से भीतरघात करने तथा अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

कुचामन और नावां में उपाध्यक्ष पदों के लिए कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, चुनाव प्रक्रिया शुरू

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments