Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: चुनाव में कांग्रेस के दो पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी को...

कुचामन सिटी: चुनाव में कांग्रेस के दो पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी को दिया वोट, मंत्री के साथ नवनिर्वाचित सभापति-उपसभापति ने किया डांस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नगर परिषद कुचामन सिटी में सभापति और उपसभापति दोनों पद भाजपा के खाते में जाने के बाद भाजपा की ओर से विजय जुलूस निकाला गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सभापति पद पर भाजपा के महेश रामचंद्रका और उपसभापति पद पर भाजपा के बाबूलाल कुमावत के निर्वाचित होने के बाद भाजपा पार्षदों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जुलूस के दौरान डीजे की धुन पर कार्यकर्ता जमकर झूमे और जीत का जश्न मनाया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान मंत्री विजय सिंह चौधरी भी कार्यकर्ताओं के साथ डीजे पर जमकर नाचे। मंत्री के साथ नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका और उपसभापति बाबूलाल कुमावत ने भी डीजे की धुन पर डांस किया। मंत्री भी कार्यकर्ताओं के उत्साह में शामिल हुए और जमकर झूमे। समर्थकों ने नाचते-गाते हुए विजय जुलूस निकाला और भाजपा के पक्ष में नारे लगाए।

उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के बाबूलाल कुमावत को 30 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल कुमावत को 15 वोट मिले। इस तरह बाबूलाल कुमावत ने 15 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

- Advertisement -ishan

नगर परिषद में भाजपा के 15 पार्षद और 13 निर्दलीय पार्षद थे, यानी भाजपा के साथ कुल 28 पार्षदों का समर्थन था। इसके अलावा कांग्रेस के दो पार्षदों के वोट भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में गए, जिससे बाबूलाल कुमावत को कुल 30 वोट मिले।

इससे पहले सभापति पद के चुनाव में भाजपा के महेश रामचंद्रका को 25 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्यक्ष सभापति प्रत्याशी आरिफ खान को 20 वोट मिले थे। सभापति चुनाव की तुलना में उपसभापति चुनाव में भाजपा के वोट 25 से बढ़कर 30 हो गए, जबकि कांग्रेस के वोट 20 से घटकर 15 रह गए। इस तरह दोनों चुनावों के बीच भाजपा और कांग्रेस के वोटों में 5-5 का बदलाव देखने को मिला।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments