डीडवाना-कुचामन. पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्तर पर पंचायत समिति प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया आयोजित की गई।

डीडवाना-कुचामन जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पदों के लिए आरक्षण की स्थिति इस प्रकार रही :-
नावां पंचायत समिति – सामान्य महिला
डीडवाना पंचायत समिति – सामान्य महिला
लाडनूं पंचायत समिति – सामान्य
कुचामन पंचायत समिति – सामान्य
मकराना पंचायत समिति – अनुसूचित जाति महिला (SC महिला)
परबतसर पंचायत समिति – सामान्य
मौलासर पंचायत समिति – अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
डीडवाना-कुचामन जिला परिषद के जिला प्रमुख पद की आरक्षण लॉटरी पहले ही निकाली जा चुकी है और यह पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हुआ है।
कुचामन में कांग्रेस ही कांग्रेस से हारी, हेमराज चावला ने की भीतरघात करने वालों पर कार्रवाई की मांग







