Homeनावां शहरनावां में कविता मोरवाल बनीं पालिका अध्यक्ष, 7 वोट से हासिल की...

नावां में कविता मोरवाल बनीं पालिका अध्यक्ष, 7 वोट से हासिल की जीत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कविता मोरवाल ने जीत दर्ज की।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मतगणना में कविता मोरवाल को 16 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी पूजा कुमारी को 9 वोट मिले। इस तरह कविता मोरवाल ने 7 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

- विज्ञापन -image description

चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। समर्थकों ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष कविता मोरवाल को बधाई दी।

- Advertisement -ishan

सुबह निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद पालिकाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया था। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना शुरू हुई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी कविता मोरवाल विजयी रहीं।

चुनाव परिणाम:

  • कविता मोरवाल (कांग्रेस) – 16 वोट
  • पूजा कुमारी (भाजपा) – 9 वोट
  • जीत का अंतर – 7 वोट
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments