Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: विराग महिला मंडल द्वारा सावन की गोट का उल्लासपूर्ण आयोजन

कुचामन सिटी: विराग महिला मंडल द्वारा सावन की गोट का उल्लासपूर्ण आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. विराग महिला मंडल के तत्वावधान में सावन की गोट का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया तथा सावन के रंग में रंगकर आनंदमय वातावरण का निर्माण किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मंडल की मंत्री बरखा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रमिला, सीता गंगवाल, सलोनी काला, दीप्ति, प्रियंका, रेशमा एवं खुशबू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description

इसके अतिरिक्त लकी ड्रॉ में प्रियंका कासलीवाल तथा व्हाट्सएप व्यूज़ प्रतियोगिता में निकिता गंगवाल को पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में आयोजित हाउजी प्रतियोगिता में अर्ली सेवन का पुरस्कार राजकुमारी, कॉर्नर का पुरस्कार सीता गंगवाल तथा लाइन के पुरस्कार अलका, दीपिका, बंटी, जिमी, प्रियंका, सुनीता पटौदी, नैन्सी, समता, नगीना एवं दीप्ति पांडेया ने प्राप्त किए।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्याओं ने सावन के मधुर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, विभिन्न मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेकर इस यादगार आयोजन की खूबसूरत यादों को संजोया। पूरे आयोजन में उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के समापन पर मंडल की अध्यक्ष शोभा रावंका ने सभी सदस्याओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का आग्रह किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments