कुचामन सिटी. बुड़सू रोड स्थित पावर हाउस के आगे खीचड़ हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्र में अचानक हाई वोल्टेज विद्युत आपूर्ति होने से कई घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। इससे लोगों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाई वोल्टेज आने से घरों में लगे एलईडी बल्ब, ऐसी, पंखे, कूलर, वाटर फिल्टर मशीन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो गए। अचानक वोल्टेज बढ़ने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हाई वोल्टेज के कारण कई परिवारों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान किसी व्यक्ति की जान को नुकसान नहीं पहुंचा।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मामले की जांच कर हाई वोल्टेज की समस्या के कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

कुचामन में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर






