Homeकुचामनसिटीकुचामन पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ की कार्रवाई, दो डम्पर...

कुचामन पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ की कार्रवाई, दो डम्पर जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध माइनिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुचामन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे दो डम्पर जब्त किए हैं। दोनों डम्परों को अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा एवं वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नांगपाल के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस थाना कुचामनसिटी के थानाधिकारी राजेन्द्र खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों डम्परों को जब्त किया।

- विज्ञापन -image description

पुलिस के अनुसार –  9 अगस्त 2026 को अवैध रूप से बजरी परिवहन किए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। जब्त किए गए बजरी से भरे डम्परों के संबंध में खनन विभाग को सूचित किया गया है। खनन विभाग द्वारा रिपोर्ट प्रेषित किए जाने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कुचामन सिटी: 45वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 77 मरीज लाभान्वित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments