Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: लिटिल चैंप एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किया पौधारोपण

कुचामन सिटी: लिटिल चैंप एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किया पौधारोपण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार होने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए जीवनदाता हैं। पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इसी उद्देश्य से पुरानी धान मंडी स्थित लिटिल चैंप एकेडमी में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पौधों की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।

पौधारोपण के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने पत्तों से बनी आकर्षक टोपियां एवं पोशाकें पहनकर पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया। नन्हे बच्चों का यह अनूठा प्रयास उपस्थित लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में बबीता बड़जात्या, ईना जैन, उमंग जैन, नवीन जैन, पूजा एवं मोना सहित बच्चों ने पौधारोपण किया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी ली।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और वृक्षों के संरक्षण की भावना विकसित करना रहा। बच्चों ने “एक पेड़-एक जिंदगी” का संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कुचामन सिटी: भारत विकास परिषद् द्वारा ग्राम शिवदानपुरा में आयोजित किया गया संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments