Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भांवता विद्यालय में सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन भेंट

कुचामन सिटी: भांवता विद्यालय में सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन भेंट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल की प्रेरणा से शनिवार को पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी बालिका विद्यालय (भांवता) जिला डीडवाना-कुचामन में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन डिस्ट्रॉयर मशीन भेंट की गई।

- विज्ञापन -image description

मशीन दाखा देवी, मातृश्री वीर रतनलाल मेघवाल एवं तालापा परिवार के सहयोग से विद्यालय को प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में बालिकाओं को स्वच्छता संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ इस्तेमाल किए गए सेनेटरी नैपकिन के सुरक्षित एवं स्वच्छ निस्तारण को बढ़ावा देना है।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल की ओर से संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेंद्र सिंह दीपपुरा एवं वीर नंदकिशोर ने सहभागिता करते हुए सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य महेंद्र पारीक सहित शालिनी स्वाति, पंकज कुमार, प्रदीप झाला, ईश्वर, भंवरलाल, राजकुमार, महेंद्र कुमावत, हर्षवर्धन, अंजना कुमावत, अंजु शर्मा एवं रमेश सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा और कार्यक्रम में सहयोग किया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर संस्था के वीर कैलाश पांडया ने विद्यालय परिवार एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सम्मान से जुड़ी सेवा गतिविधियां समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कुचामन सिटी: पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments