Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले की विश्व हिंदू परिषद की बैठक सम्पन्न, आगामी छह माह...

डीडवाना-कुचामन जिले की विश्व हिंदू परिषद की बैठक सम्पन्न, आगामी छह माह की कार्ययोजना पर मंथन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में विश्व हिंदू परिषद की बैठक स्वास्तिक भवन में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस दौरान आगामी छह माह की संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर विस्तृत मंथन किया गया तथा संगठन की गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

- विज्ञापन -image description

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री सतीश राव ने आगामी छह माह में होने वाले संगठनात्मक कार्यों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी प्रमुख कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। इनमें अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष, संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती, अखंड भारत संकल्प दिवस, जन्माष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस तथा हितचिंतक अभियान प्रमुख रहे। हितचिंतक अभियान के माध्यम से विहिप एवं बजरंग दल से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की योजना पर भी चर्चा की गई।

- Advertisement -ishan

जिला मंत्री बनवारी प्रजापत ने संगठनात्मक कार्यों को जिला से लेकर प्रखंड एवं खंड स्तर तक प्रभावी बनाने तथा गांव-गांव में समितियों के गठन पर जोर दिया। बैठक के दौरान जिला, प्रखंड एवं खंड कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें कुचामन, नावां, परबतसर, मिठड़ी, मारोठ, डीडवाना एवं लाडनूं की कार्यकारिणियों की घोषणा की गई।

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश सारड़ा, जिला सह मंत्री रमाकांत दीक्षित, विभाग संगठन मंत्री जायश, विभाग संयोजक योगेश शर्मा, विभाग संयोजिका रश्मि छिपा, जिला संयोजक मुकेश कुमावत सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ता तथा मातृशक्ति की सहभागिता रही।

कुचामन सिटी: श्री सेवा समिति कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, हरियाली अमावस्या व तीज मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments