Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: लोकतंत्र की पाठशाला बनी जवाहर स्कूल, लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से...

कुचामन सिटी: लोकतंत्र की पाठशाला बनी जवाहर स्कूल, लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से 60 सदस्यीय बाल संसद का गठन, विशाखा बनी प्रधानमंत्री

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. स्टेशन रोड स्थित पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

चुनाव प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी एवं चुनाव प्रभारी मेहाईराज रतनू के निर्देशन तथा प्रधानाचार्य मंजू चौधरी के सान्निध्य में लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुई।

- विज्ञापन -image description

60 छात्र सांसदों ने चुना प्रधानमंत्री, बनी मंत्रिपरिषद

सर्वप्रथम विद्यालय के विद्यार्थियों में से 60 सांसदों का निर्वाचन कराया गया। इसके पश्चात निर्वाचित सांसदों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत विशाखा को प्रधानमंत्री चुना। प्रधानमंत्री ने भारतीय संसदीय परंपरा के अनुरूप अपनी मंत्रिपरिषद का गठन करते हुए विभिन्न विभागों के लिए मंत्रियों एवं उपमंत्रियों की नियुक्ति की।

नवनिर्वाचित बाल मंत्रिपरिषद में विशाखा को प्रधानमंत्री, प्रियंका सिंगाड़िया को उपप्रधानमंत्री, पायल कुमावत को शिक्षा मंत्री, तनुजा कुमावत को उप शिक्षा मंत्री, नाजिया को जल, कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री, दुर्गा को उप जल, कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री, कैलाश को स्वच्छता मंत्री, भूपेन्द्र को उप स्वच्छता मंत्री, योगेश को पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, दीपक को उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, पूजा को सांस्कृतिक मंत्री तथा जतिन को उप सांस्कृतिक मंत्री नियुक्त किया गया। वहीं ताहिरा, कोमल एवं महिमा माथुर को अनुशासन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

- Advertisement -ishan

नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद को प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, नेतृत्व, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं जनसेवा का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आज का जागरूक विद्यार्थी ही कल का आदर्श जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार नागरिक बनेगा।

चुनाव प्रभारी मेहाईराज रतनू, जो राजनीति विज्ञान के व्याख्याता हैं, ने मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था, मंत्रिपरिषद की भूमिका तथा योग्य एवं राष्ट्रहित में कार्य करने वाले नेतृत्व के चयन के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य ने सभी मंत्रियों को उनके विभागीय दायित्वों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अनुशासन मंत्री विद्यालय में अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। स्वच्छता मंत्री विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं पेयजल टंकियों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देंगे। शिक्षा मंत्री रीडिंग प्रमोशन अभियान, नियमित अध्ययन, शैक्षणिक प्रगति एवं पाठ्यक्रम संपूर्णता की समीक्षा कर अपनी अनुशंसाएँ प्रधानमंत्री के माध्यम से प्रधानाचार्य तक पहुँचाएंगे।

जल, कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, हरियालो राजस्थान अभियान, ईको क्लब की गतिविधियों, किचन गार्डन एवं हर्बल गार्डन के विकास का नेतृत्व करेंगे।

पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री विद्यार्थियों में पुस्तक पठन की आदत विकसित करने तथा पुस्तकालय के प्रभावी संचालन का दायित्व निभाएंगे, जबकि सांस्कृतिक मंत्री विद्यालय की सांस्कृतिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों का संचालन करेंगे।

बाल संसद के गठन एवं चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में उप प्राचार्य डॉ. भँवरलाल गुगड़, हाकीम अली खान, सीमा महरौलिया सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कार्मिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने नवनिर्वाचित बाल संसद को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह संसद विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अध्ययन संस्कृति एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को नई दिशा प्रदान करेगी।

कुचामन सिटी: समाज जागरण से ही बचेगा गर्भस्थ शिशु, संस्कारित होगा राष्ट्र: रामकिशोर तिवाड़ी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments