Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मुकेश के सदाबहार नगमों से सजेगी 27 अगस्त की ‘मुकेश...

कुचामन सिटी: मुकेश के सदाबहार नगमों से सजेगी 27 अगस्त की ‘मुकेश नाइट’

भारतीय संगीत सदन में विशेष सांगीतिक संध्या, स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकार देंगे स्वरांजलि

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय संगीत सदन के तत्वावधान में अमर पार्श्वगायक मुकेश की स्मृति में 27 अगस्त को विशेष सांगीतिक संध्या ‘मुकेश नाइट’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे भारतीय संगीत सदन के सभागार में शुरू होगा।

- विज्ञापन -image description

भारतीय संगीत सदन संस्थान के उपाध्यक्ष मुरारी लाल गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में गायक कलाकार मुकेश के सदाबहार और लोकप्रिय नगमों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें स्वरांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान ‘जाने कहां गए वो दिन’, ‘किसी की मुस्कराहटों पे हो निसार’, ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’ और ‘जीना यहां मरना यहां’ जैसे कालजयी गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

- विज्ञापन -image description

मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुमावत, विमल पारीक एवं प्रकाश दाधीच ने बताया कि ‘मुकेश नाइट’ का उद्देश्य अमर गायक मुकेश के सदाबहार गीतों के माध्यम से उनकी संगीत यात्रा और योगदान को याद करना है। उन्होंने कहा कि मुकेश की मधुर आवाज और उनके गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।

भारतीय संगीत सदन संस्थान के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल एवं सचिव घनश्याम गौड़ ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से 27 अगस्त को शाम 7:30 बजे भारतीय संगीत सदन सभागार पहुंचकर सांगीतिक संध्या का आनंद लेने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

- Advertisement -ishan

कुचामन में प्राइवेट स्कूल बसों का आतंक, 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक गंभीर हालत में जयपुर रेफर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments