कुचामन सिटी. सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित संस्था महावीर इंटरनेशनल परिवार, कुचामन सिटी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खारिया को तीन छत पंखे तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रामनगर खारिया को एक छत पंखा भेंट किया।

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सहयोग प्रदान किया गया।

इस संबंध में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खारिया के प्राचार्य दिनेश चंद्र लाडना ने महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं सचिव वीर अजित पहाड़िया को विद्यालय की आवश्यकता से अवगत कराया। विद्यार्थियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए संस्था ने तत्काल चारों छत पंखे उपलब्ध करवाए, जो सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।
विद्यालय परिवार ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल परिवार का सहयोग पूर्व में भी विभिन्न अवसरों पर मिलता रहा है। संस्था की शिक्षा एवं समाज सेवा के प्रति सकारात्मक सोच तथा निरंतर सहयोग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार का स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खारिया एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रामनगर खारिया के समस्त स्टाफ ने महावीर इंटरनेशनल परिवार, कुचामन सिटी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य दिनेश चंद्र लाडना, उप प्राचार्य प्रेम सिंह शेखावत, व्याख्याता मूलाराम, मंजू चौधरी, गोपाल सिंह, राकेश कुमार, शिवपाल सिंह, शंकर दास, ममता कुमारी, शीला कंवर, ज्योति वर्मा, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, भागीरथ राम, रामेश्वर लाल कुमावत, मोहम्मद आरिफ, तारेश कुमार, मोनिका सेवदा, हर्षिता पारीक, केसर, रतनलाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।






