Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा निकाय चुनाव का बिगुल, एकजुट...

कुचामन सिटी: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा निकाय चुनाव का बिगुल, एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान

विजय सिंह चौधरी बोले - कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से भाजपा बनाएगी बोर्ड

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी: मुकेश के सदाबहार नगमों से सजेगी 27 अगस्त की ‘मुकेश नाइट’

कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राजस्व राज्यमंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी, निकाय चुनाव प्रभारी सूरज सोनी, केशकला बोर्ड के चेयरमैन मोहनलाल मोरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजाराम प्रजापति, निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राधेश्याम गट्टानी, सुरेश बंसल, गौरूराम कुमावत तथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रजनी गावड़िया मंचासीन रहे।

- Advertisement -ishan

भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि निकाय चुनाव संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक वार्ड और बूथ तक पहुंचने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

राजस्व राज्यमंत्री एवं नावां विधायक विजय सिंह चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव केवल प्रत्याशियों का चुनाव नहीं, बल्कि संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत की परीक्षा भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से क्षेत्र के विकास और आमजन के हित में किए जा रहे कार्यों को जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन लगातार मजबूत हुआ है। चौधरी ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के समर्थन से निकाय चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति में रहेगी।

निकाय चुनाव प्रभारी सूरज सोनी ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में बूथ स्तर की तैयारी सबसे महत्वपूर्ण है। प्रत्येक वार्ड में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि टिकट किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठन की प्रक्रिया का विषय है। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाए, सभी कार्यकर्ताओं को उसके साथ पूरी ताकत से खड़ा होना है।

सोनी ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का अध्ययन करने, बूथवार जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में छोटी-छोटी व्यवस्थाएं भी परिणाम को प्रभावित करती हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी के साथ जुट जाना चाहिए।

केशकला बोर्ड के चेयरमैन मोहनलाल मोरवाल ने कहा कि भाजपा की पहचान उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से है। कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, आमजन की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल, राजेंद्र सिंह, किशन गुर्जर, मनोज स्नेही, आनंद व्यास, सुशील काबरा, रघुनाथ कुमावत, पूसाराम कुमावत, कुमावत समाज अध्यक्ष राजकुमार फौजी, नथमल शर्मा, बरखा जैन, कलावती गट्टानी, गणेश सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments