नावां सिटी. एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया।


जानकारी के अनुसार – मिठड़ी रेलवे स्टेशन के पास आज बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आई एक अज्ञात महिला का शव ट्रैक पर मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना जीआरपी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

फ़िलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने और घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
नावां: मारोठ में वर्धमान सागर महाराज ससंघ का स्वागत, धर्ममय माहौल में निकली भव्य शोभायात्रा






