Saturday, July 18, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले में 20 जुलाई से कक्षा 5 व 8 की पूरक...

डीडवाना-कुचामन जिले में 20 जुलाई से कक्षा 5 व 8 की पूरक परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में कक्षा 5 एवं कक्षा 8 की पूरक परीक्षा-2026 के सफल एवं शुचितापूर्ण आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यालय पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान बीकानेर के आदेशानुसार प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5) तथा प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र (कक्षा 8) की पूरक परीक्षाएं 20 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

- विज्ञापन -image description

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुचामन सिटी के प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक ने बताया कि जिले में निष्पक्ष, सुरक्षित एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कुल 7 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं तथा सभी केंद्रों पर केन्द्राधीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि यदि कोई पात्र विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गया है तो वह अपने संबंधित संस्थाप्रधान से आवेदन पत्र प्रमाणित करवाकर 18 जुलाई 2026 तक अपने ब्लॉक के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर जमा करा सकता है।

- Advertisement -ishan

सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने ब्लॉक के निर्धारित परीक्षा केंद्र से 18 जुलाई तक प्रवेश पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

परीक्षा समय : – कक्षा 5 एवं कक्षा 8 (सामान्य) की परीक्षा प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं कक्षा 8 के मूक-बधिर एवं CWSN विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का समय प्रातः 8:00 बजे से 11:20 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

कुचामन सिटी: प्रेमपुरा की बेटी परीनीता जांगिड़ ने NEET-UG में सफलता हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!