Wednesday, July 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राहुल-प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार खेदजनक : हेमराज चावला

कुचामन सिटी: राहुल-प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार खेदजनक : हेमराज चावला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पीएम आवास के पास धरने पर बैठे कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं को कल हिरासत में लिया गया। इसे शहर के कांग्रेस नेताओं ने खेदजनक बताया है।

- विज्ञापन -image description
image description

उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर संसद में चर्चा की मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा था।

- विज्ञापन -image description

निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत एवं प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव मुकेश कुमावत ने कहा कि इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सुप्रिया सूले, अखिलेश यादव सहित अन्य विपक्षी नेताओं को जबरन घसीटकर हिरासत में लिया गया। उन्हें वाहन में बैठाने के दौरान राहुल गांधी की नाक से खून निकलना तथा उनके पैर से जूता निकलकर गिर जाना जैसे घटनाक्रम अत्यंत खेदजनक हैं।

केन्द्र सरकार बौखला गई – हेमराज चावला

हेमराज चावला ने बताया कि लोकतंत्र में सहमति या असहमति व्यक्त करना प्रत्येक व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। इस प्रकार की बलपूर्वक कार्रवाई केन्द्र सरकार की बौखलाहट को दर्शाती है। केन्द्र सरकार छात्र, युवा, किसान, मजदूर, कांग्रेस सहित किसी भी विपक्षी दल की बात सुनना तक नहीं चाहती, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

- Advertisement -ishan

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा प्राप्त है। सामान्य शिष्टाचार के नाते ज्वलंत मुद्दों का ज्ञापन लेकर प्रधानमंत्री आवास पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष की बात आदरपूर्वक सुनी जानी चाहिए थी। इसके बजाय उनके साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह देश की आजादी के बाद की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक है। देशहित में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के विद्यार्थियों ने लगाए 350 पौधे, हरियालो राजस्थान-एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!